देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 68 हजार 315 हो गई है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोरोना वैक्सीन बन जाने के बाद उसके टीकाकरण की तैयारियों को लेकर एक बैठक की। इसमें भारत और ग्लोबल स्तर पर बनाई जा रही वैक्सीन के मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कोविड के खिलाफ टीकाकरण की कोशिशों में भारत की जिम्मेदारी को दोहराया। मोदी ने अफसरों को बेहतर तरीके से और समय पर टीकाकरण करने के लिए तकनीक का भी इस्तेमाल करने को कहा। उन्होंने इसके लिए तत्काल योजना बनाने पर जोर दिया।
covid19india.org के मुताबिक, सोमवार को 18 हजार 339 नए मरीज सामने आए और 13 हजार 497 ठीक हो गए। तमिलनाडु में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में यहां रिकॉर्ड 3949 मरीज बढ़े, यह संख्या 5वें दिन 3500 से ज्यादा रही। सबसे ज्यादा संक्रमितों वाले राज्यों में यह दूसरे नंबर पर आ गया है। सोमवार को देश में 417 लोगों की जान गई।
कोरोना अपडेट्स
- पिछले 24 घंटे में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 53 जवान कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, चार जवान स्वस्थ हो गए। बीएसएफ में अब कुल 354 एक्टिव मामले हैं। 659 जवान ठीक हो चुके हैं।
- इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि 29 जून तक 86 लाख 8 हजार 654 सैंपल की जांच की जा चुकी है। इनमें से 2 लाख 10 हजार 292 सैंपल का सोमवार को टेस्ट किया गया।
- केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने मंगलवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 18 हजार 522 मामले सामने आए। वहीं, 418 लोगों की मौत हुई। इसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5 लाख 66 हजार 840 हो गई है। इनमें से 2 लाख 15 हजार 125 मामले एक्टिव हैं। वहीं, 3 लाख 34 हजार 822 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 16 हजार 893 लोगों की मौत हो चुकी है।
तमिलनाडु में सोमवार को रिकॉर्ड नए मामले
मुंबई, अहमदाबाद और ठाणे में सबसे ज्यादा मौतें, लेकिन मृत्युदर में सोलापुर और जलगांव इनसे भी आगे
अब संक्रमण देश के छोटे जिलों में भी बढ़ रहा है। कुछ जिलों में मौतें 200 से ज्यादा हो गई हैं और मृत्यु दर तेजी से बढ़ रही है। इनमें महाराष्ट्र के सोलापुर और जलगांव शामिल हैं। यहां मृत्यु दर सबसे ज्यादा मौतों वाले जिलों जैसे मुंबई (4463 मौतें), अहमदाबाद (1432 मौतें), ठाणे (871 मौतें) और कोलकाता (372 मौतें) से ज्यादा है। सोलापुर में मृत्यु दर 9.75% और जलगांव में 6.90% है। वहीं, मुंबई में मृत्यु दर सिर्फ 5.78% है, जबकि यहां मौतें साढ़े चार हजार के करीब पहुंच गई हैं।
More Stories
ईरान के राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर दुर्घटना लाइव अपडेट: हेलिकॉप्टर दुर्घटना में रायसी को मृत घोषित किया गया |
स्वाति मालीवाल हमला मामला लाइव: ‘घातक’ हमले से विभव की हिरासत तक – शीर्ष घटनाक्रम |
ओडिशा लोकसभा चुनाव 2024: चरण 5 मतदान का समय, प्रमुख उम्मीदवार और मतदान क्षेत्र |