शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 5 की मौत हुई है और 16 घायल हुए हैं।। प्लांट में और भी कर्मचारी फंसे हो सकते हैं, जिन्हें निकालने का काम जारी है। बता दें, यहां कोयले से बिजली बनाई जाती है। इस थर्मल पावर हाउस दो महीने में यह दूसरा धमाका है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, यह धमाका बहुत जबरदस्त था। धुआं दूर से देखा जा सकता है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग हताहत भी हो सकते हैं।
हादसे के समय 210 मेगावाट क्षमता वाली इकाई में संविदा कर्मी और स्थायी कर्मचारी काम कर रहे थे। एनएलसीआईएल ने मौतों की पुष्टि की और पीड़ितों की पहचान सेलमरासन, अरुण कुमार, पद्मनाभन, रामनाथन और नागराज के रूप में की गई।
More Stories
राजकोट बंद आज: 3 शवों की पहचान होना बाकी, शुरुआती जांच में चौंकाने वाले निष्कर्ष | इंडिया न्यूज़
दिल्ली अस्पताल में भीषण आग: छह बच्चों की मौत, 11 को बचाया गया |
लोकसभा चुनाव 2024: दिल्ली में अभूतपूर्व राजनीतिक परिदृश्य के बीच मतदान, भाजपा, आप-कांग्रेस दोनों जीत के प्रति आश्वस्त |