- 01-Jul-2023
भोपाल,01 जुलाई । नगर निगम की राजस्व शाखा में आडिट के दौरान बीते पांच वर्ष पहले कम्रचारियों द्वारा राजस्व वसूली करने के बाद निगम के खाते में राशि जमा नहीं करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर वर्ष 2013 से 2018 के बीच वार्ड व जोन स्तर पर कार्यरत 29 कर्मचारियों को नोटिस भेजा है। आडिट शाखा ने अपर आयुक्त संदीप केरकट्टा ने बीते पांच वर्ष पूर्व राजस्व की राशि निगम के खाते में नहीं जमा करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी मांगी थी। साथ ही यह भी पूछा है कि इनसे अब तक बकाया राशि की वसूली क्यों नहीं की गई। हालांकि अब इस सूची के आधार पर वर्तमान और पूर्व प्रभारियों से वसूली की तैयारी की जा रही है। लेकिन इसमें जिन 29 कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। इसलिए शुरु हुआ आडिट : बीते दिनों निगम आयुक्त की समीक्षा बैठक के दौरान वार्ड क्रमांक 18 मेंकरीब साढ़े पांच लाख की राशि कम जमा होने पर जोनल अधिकारी परितोष रंजन परसाई को संबंधित वार्ड प्रभारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे। हालांकि तीन दिन में वार्ड प्रभारी शब्बीर उल्ला से साढ़े पांच लाख रुपये जमा करा लिया गया। इस मामले में नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी का कहना है कि जिन कर्मचारियों पर राशि बकाया है, उनसे वसूली होगी। इसके अलावा जो कर्मचारी रिटायर हो गए हैं, उनसे भी वसूली होगी।
More Stories
ड्यूटी के दौरान घायल एएसआई नेकास्टेमिक दम: सिर पर पेड़ गिराए गए थे मृतक, पुलिस विभाग शोक की लहर में
भरभरा कर गिरा होकगंज बरंडा का ऐतिहासिक गेट: वीडियो; वल्कल में डबे की सूची बनाई गई, निर्माण के दौरान हुआ हादसा
नेता पुत्र की दबंगई: शराब की दुकान के सामने आया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल