राजधानी में रविवार की दोपहर हल्की गर्म रही और तापमान 34 डिग्री पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद साढ़े 3 बजे इतने काले और घने बादल छाए कि अंधेरा होने लगा और गाड़ियों की बत्तियां जल गईं। रोशनी इतनी थी, जितनी सूर्यास्त के समय रहती है। इस सीजन में ऐसा पहली बार हुआ। फिर तेज हवा से बारिश शुरू हो गई। एक घंटे में 2 सेमी से ज्यादा बारिश के बाद ही रोशनी कुछ बढ़ी।
गर्मी और उमस के बाद राजधानी की पश्चिमी हिस्से से काले-घने बादल उठे। ये 8 किमी की रफ्तार से शहर में कुछ देर में छा गए। अंधेरे की वजह से घनघोर बारिश की अाशंका थी, इसलिए सड़कें सूनी होने लगीं। शाम 4 बजे ताबड़तोड़ बारिश शुरू हुई, जो 15 मिनट चली। इसके बाद रात 9 बजे तक बूंदाबांदी होती रही। लालपुर मौसम केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने कहा कि सोमवार को भी शहर में दोपहर के बाद ऐसी बारिश हो सकती है।
Nationalism Always Empower People
More Stories
मुठभेड़ में मारे गए आठ नक्सलियों पर बड़ा खुलासा, छह पर था 48 लाख का इनाम
छत्तीसगढ़: पुराने नोट 5.12 लाख में खरीदने का झांसा, युवक ने गंवाए 2.21 लाख रु.
छत्तीसगढ़: बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाने के बाद उसी घर में पहुंचा तेंदुआ, पानी पीने मुंह में फंसी हुई बालियां और लगाए दौड़… तस्वीर आई सामने