Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Aligarh: मरा हुआ कुत्ते का पिल्ला बताकर बोरे में बंद कर फिंकवाया भ्रूण, जिसके लिए बच्चे को दिए 100 रुपये

भ्रूण
– फोटो : सांकेतिक

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के चंदनिया में शुक्रवार रात एक भ्रूण पोखर के सहारे पड़ा मिला। इसे लेकर वहां हंगामे हालात बन गए और भीड़ जमा हो गई। बाद में पता चला कि इसे किसी बच्चे ने फेंका है। 

यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

बताया गया है कि देर रात भ्रूण पड़ा मिला। तभी वहां भीड़ जमा हो गई। इसी बीच लोगों ने जानकारी के आधार पर एक बच्चे व उसकी मां को पकड़ लिया। यह भ्रूण उसी बच्चे ने फेंका था और उसकी मां घरों में काम करती है। 

बच्चे ने बताया कि एक महिला उसकी मां के सामने उसे यह बोरा दिया था और सौ रुपये देकर कहा था कि कुत्ते का पिल्ला मर गया है। बोरे को पोखर में फेंक देना। बाद में सूचना देकर पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उसे दफन करा दिया। अब आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।