Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

हनुमान गढ़ी में PM Modi को भेंट किए गए कोदंड राम,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 साल बाद अयोध्या आए और देश के पहले प्रधानमंत्री बने, जिन्हें रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पीएम मोदी सबसे पहले प्रभु श्री राम के सबसे बड़े भक्क हनुमानजी के दर्शन करने हनुमान गढ़ी गए। यहां पीएम मोदी के साथ योगी आदित्यनाथ भी रहे। दोनों करीब 10 मिनट यहां रहे और दर्शन तथा पूजा अर्चना की। इस दौरान पीएम मोदी को कोदंड राम की मूर्ति भेंट की गई। पीएम मोदी को कोदंड राम की मूर्ति भेंट किए जाने के पीछे की कहानी बड़ी रोचक है।

क्या है कोदंड राम: कोदंड का अर्थ होता है कि धनुष वाले राम। यह एक ही लकड़ी से बनी मूर्ति है, जिसे दक्षिण भारत में तैयार किया गया है। ऐसी ही एक मूर्ति सबसे पहले दिल्ली के संग्रहालय में रखी गई थी। एक बार योगी आदित्यनाथ ने इस मूर्ति को देखा तो मोहित हो गए। उन्होंने जानकारी जुटाई और अपने प्रदेश के लिए 7 फीट ऊंची कोदंड प्रतिमा बनवाई। इसी दौरान इस आकर्षक प्रतिमा के बारे में पीएम मोदी को भी पता चला। उन्होंने भी तारीफ सुनी। जब यह बात योगी आदित्यनाथ को पता चला तो उन्होॆंने तय किया कि जब पीएम मोदी राम मंदिर भूमि पूजन के लिए आएंगे तो उन्हें भेंट की जाएगी। हनुमानगढ़ी में पीएम मोदी को कोदंड राम की प्रतीमा के साथ साफा और चांदी के मुकुट भेंट किया गया। प्रधानमंत्री के यहां पहुंचने से पहले मंदिर से लगातार सैनेटाइज किया गया।