छतरपुर के मैंदनीपुरा में एक तेंदुआ फंदे में फंस गया। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने शिकार की नियत से फंदा लगाया था। हालांकि पन्ना टाईगर रिर्जव की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को फंदे से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।
07 Dec 2023
छतरपुर : जिले के बिजावर वन परिक्षेत्र के गांव मैंदनीपुरा में किसी व्यक्ति ने शिकार की नियत से फंदा लगाया था, जिसमें एक तेंदुआ फंस गया। बुधवार की सुबह इसकी जानकारी बिजावर रेंजर को दी गई, जिसके बाद पन्ना टाईगर रिर्जव की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को फंदे से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।
मौके पर पहुंची टीम
बिजावर रेंजर अशोक तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वे डिप्टी रेंजर अशोक अवस्थी और पन्ना टाईगर रिजर्व की टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे, जहां तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे फंदे से बाहर निकाला गया। फंदे में लंबे समय तक फंसे रहने के कारण तेंदुआ बुरी तरह घायल हो गया था, इसलिए टाईगर रिजर्व से आई टीम के डॉक्टर संजीव गुप्ता ने उसका उपचार किया और इसके बाद टीम तेंदुए को अपने साथ लेकर रवाना हो गई।
More Stories
भरभरा कर गिरा होकगंज बरंडा का ऐतिहासिक गेट: वीडियो; वल्कल में डबे की सूची बनाई गई, निर्माण के दौरान हुआ हादसा
नेता पुत्र की दबंगई: शराब की दुकान के सामने आया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल
जग्गा नगर निगम में मौत के बाद जग्गा नगर निगम ने कमिश्नर को नोटिस भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए