विधानसभा चुनाव में जिन जिलों में भाजपा को सफलता नहीं मिली है, ऐसे जिलों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दौरा करना शुरू कर दिया है। मिशन 29 के तहत वह कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।
07 Dec 2023
श्योपुर : विधानसभा चुनाव में जिन जिलों में भाजपा को सफलता नहीं मिली है, ऐसे जिलों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दौरा करना शुरू कर दिया है। मिशन 29 के तहत वह कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। मंगलवार को छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री ने इस मिशन की शुरुआत की। इस मिशन के तहत उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं में जाेश भरेंगे।
विधानसभा चुनाव में भाजपा श्योपुर की सीटें गवा चुकी है। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्योपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर इसकी समीक्षा भी करेंगे। साथ ही लाेकसभा चुनाव में इस असफलता को सफलता में बदलने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 7 दिसंबर को श्योपुर आएंगे तथा श्री हजारेश्वर मेला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
वह यहां दोपहर 12.30 बजे के लगभग हेलीकाप्टर से श्योपुर पहुंचेगे तथा श्री हजारेश्वर मेला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेगें। इसके बाद नगरपालिका के आडिटोरियम में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे श्योपुर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री चौहान के श्योपुर आगमन को लेकर कलेक्टर संजय कुमार एवं एसपी डा. राय सिंह नरवरिया द्वारा स्टेडियम स्थित हेलीपेड स्थल एवं सभा स्थल श्री हजारेश्वर मेला ग्रांउड में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
More Stories
ड्यूटी के दौरान घायल एएसआई नेकास्टेमिक दम: सिर पर पेड़ गिराए गए थे मृतक, पुलिस विभाग शोक की लहर में
भरभरा कर गिरा होकगंज बरंडा का ऐतिहासिक गेट: वीडियो; वल्कल में डबे की सूची बनाई गई, निर्माण के दौरान हुआ हादसा
नेता पुत्र की दबंगई: शराब की दुकान के सामने आया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल