Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

विधायक और कलेक्टर खेतों में जाकर देख चुकेे हैं बर्बादी, फिर भी अब तक सर्वे नहीं

मडिल बीटल स्टेम फ्लाई सेमीलूपर तंबाकू इल्ली से बर्बाद सोयाबीन और उड़द फसलों के सर्वे के लिए फिलहाल कोई आदेश जारी नहीं हुए है। किसान मौसम की मार से बर्बाद फसलों के सर्वे शुरु होने के इंतजार में है। मौसम की प्रतिकूलता के चलते इस बार उड़द और सोयाबीन की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। जिन किसानों ने साठ दिन में आने वाली फसल के लिए बीज का उपयोग किया था। पीली पढ़ रहीं। सूख रहीं है। फली टपक रही है। सोयाबीन की फसलें की भी यहीं हालत है। जिन फसलों में फली आने गई थी। बर्बादी के इन हालातों को दो दिन पहले विधायक लीना जैन और कलेक्टर डा. पंकज जैन खेतों में जाकर देख चुके हैं। किसान अब फसल सर्वे और सहायता राशि की मांग कर रहे है।

जिन किसानों ने साठ दिन में आने वाली सोयाबीन फसल का खेतों में बीज डाला था। वह फसल आने की तैयारी में है। स्टेम फ्लाई के कारण कहीं उनकी फली सूखकर गिर गई। तो कहीं पौधा पीला पड़कर सूख गया है। इससे फलियों में दाना तक नहीं भर पाया। सूख गई। इस बार विकासखंड में सोयाबीन करीब 61 हजार800 हैक्टेयर में बोया गया ह