देश में मंगलवार को कोरोना मरीजों का आंकड़ा 37 लाख के पार हो गया। अब तक 37 लाख 66 हजार 108 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर 78 हजार 168 नए मरीज बढ़े। राहत की बात यह है कि इनमें 28 लाख 99 हजार 521 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
मंगलवार को 62 हजार 146 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। एक्टिव मरीजों की संख्या भी 8 लाख से अधिक हो गई है। मतलब देश में अभी 8 लाख 972 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 66 हजार 460 मरीजों की मौत हो चुकी है। 24 घंटे के अंदर 1,027 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।
काेराेना संक्रमण के लिहाज से पुणे देश का सबसे प्रभावित शहर बन गया है। 1.75 लाख से ज्यादा संक्रमितों के साथ पुणे ने दिल्ली को पीछे छोड़ दिया। अगस्त के शुरू में 91,903 मरीजों के साथ पुणे संक्रमित शहरों की सूची में पांचवें स्थान पर था। लेकिन, एक महीने में यहां सबसे ज्यादा 83 हजार मरीज बढ़ गए।
कुछ हफ्तों से रोज दो-तीन हजार मरीज मिल रहे हैं। सक्रिय मरीज भी पुणे में सबसे ज्यादा हैं। यहां 52 हजार से ज्यादा सक्रिय मरीज हैं। कभी सबसे संक्रमित रहे मुंबई में सिर्फ 20 हजार और दिल्ली में 15 हजार सक्रिय मरीज बचे हैं। पुणे में सक्रिय मरीज पिछले कुछ हफ्ताें के दौरान तेजी से बढ़े हैं। यानी ज्यादातर संक्रमण हाल के दिनाें के हैं। जिला प्रशासन इसकी वजह जांच की संख्या बढ़ना बता रहा है।
More Stories
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल: भाजपा नेता देवराजे गौड़ा को प्रज्वल रेवन्ना का ‘स्पष्ट वीडियो लीक’ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया
ईरान द्वारा जब्त किए गए इजरायली-संबंधित जहाज पर सवार 5 भारतीय नाविकों को राजनयिक हस्तक्षेप के बाद मुक्त कर दिया गया
‘एनडीएमसी पर बहुत गर्व है…’: डेनिश दूत ने वायरल वीडियो में कूड़े से भरी नई दिल्ली लेन पर कॉल करने के कुछ घंटे बाद |