CM Hemant Soren और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन कोलकाता दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कालीघाट स्थित शक्तिपीठ मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान उन्होंने झारखंड राज्य की प्रगति, सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की।
गौरतलब है कि हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन बुधवार को कोलकाता पहुंचे थे। वे बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में भाग लेने के लिए वहां गए थे। यह समिट अपने आठवें संस्करण में है, और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हेमंत सोरेन को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। यह आयोजन 5 और 6 फरवरी को कोलकाता में हो रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज शाम रांची वापस लौटेंगे।