आईपीएल 2020 के एक मैच में शुक्रवार रात दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को 44 रन से हरा दिया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने चेन्नई को 176 रन का टारगेट दिया। जवाब में चेन्नई 7 विकेट पर 131 रन ही बना सकी। आईपीएल सीजन-13 में चेन्नई की यह लगातार दूसरी हार है। इससे कप्तान एमएस धोनी मायूस तो दिखे, लेकिन भविष्य में बेहतर प्रदर्शन का वादा भी किया।
धोनी ने कहा- हमारे बल्लेबाजों को अपने खेल में सुधार करने की जरूरत है। अंबाती रायडू की कमी खली। रायडू ने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 48 बॉल पर 71 रन बनाए थे। वह चोट के कारण दो मैचों में नहीं खेल पाए हैं। धोनी को उम्मीद है कि वह अगले मैच में टीम के लिए उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा- रायडू के आने के बाद में संतुलित हो जाएगी। हम एक गेंदबाज और खिला सकेंगे।
मैच के बाद धोनी ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह हमारे लिए अच्छा मैच था। विकेट धीमी हो गई थी। ओस भी नहीं थी। लेकिन मुझे लगता है कि बल्लेबाजी में कमी रही। यह चिंता की वजह है। हमारे पास सात दिन का वक्त है। इसमें कमियों पर विचार करना होगा। इसके बाद बेहतर बदलाव के साथ मैदान में उतरेंगे।
धोनी ने मीडियम पेसरों के प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर की। कहा- हमारे गेंदबाजों की लाइन लेंथ और स्पीड में कमी रही। स्पिनर्स भी लय में नहीं आ सके हैं। हालांकि, वे फिर भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। इसमें सुधार करने की जरूरत है।
More Stories
43 साल के इस क्रिकेटर ने गेंद से बनाया विश्व रिकॉर्ड, कंजूसी में कहीं ज्यादा आगे
राष्ट्रीय म्यू थाई चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ ने लहराया परचम
देखें: आयरलैंड के खिलाफ अक्षर पटेल का जबड़ा गिरा देने वाला कैच वायरल | क्रिकेट समाचार