गूगल ने अपनी नेक्स्ट जनरेशन क्रोमकास्ट लॉन्च कर दी है, जो गूगल टीवी के साथ आएगी। इसमें कई चेंजेस और इम्प्रूवमेंट किए गए हैं। अब ये डिवाइस रिमोट के साथ आएगी। ये अमेजन फायर टीवी और रोकू से अलग है, क्योंकि ये टीवी को एंड्रॉयड टीवी वाला इंटरफेस देता है। कंपनी ने नेस्ट स्मार्ट स्पीकर भी लॉन्च कर दिया। गूगल टीवी के साथ आने वाली क्रोमकास्ट डिवाइस की अमेरिका में कीमत $49.99 (करीब 3,700 रुपए) है। लॉन्चिंग के साथ इस डिवाइस की सेलिंग भी शुरू हो गई है। कंपनी ने कहा कि दूसरे देशों में इसकी बिक्री साल के आखिर तक की जा सकती है। ये डिवाइस टच और वॉइस कंट्रोल रिमोट के साथ आती है। हालांकि, गूगल ने इसकी भारत में उपलब्धता और कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है। इसे स्काई, स्नो और सनराइज कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे।
Nationalism Always Empower People
More Stories
Infinix GT 20 Pro 5G पहला डुअल-चिप स्मार्टफोन लॉन्च; कीमत, विशिष्टताएँ जाँचें
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का कहना है कि भारत में स्टार्टअप 10 वर्षों में 300 गुना से अधिक बढ़ गए प्रौद्योगिकी समाचार
रियल एस्टेट: 21स्टोरीज़ ने रुडुआ रियल्टी के साथ हाथ मिलाया | इंटरनेट और सोशल मीडिया समाचार