Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

एनडीए में शामिल हुई VIP, भाजपा ने अपने कोटे से दी इतनी सीटें

 बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के लिए एनडीए की ओर से सीटों के बंटवारे का ऐलान कर दिया गया है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के साथ गठबंधन की जानकारी दी। भाजपा की ओर से ऐलान किया गया कि VIP को अपने कोटे से 11 सीटें देगी, साथ ही भविष्य में मुकेश सहनी को विधान परिषद की सीट भी दी जाएगी। बता दें कि एनडीए में जदयू को 122, भाजपा को 121 सीट मिली हैं। इनमें से जदयू ने अपने खाते से हम पार्टी को 7 सीटें दी हैं, जबकि अब भाजपा ने VIP को 11 सीटें दी हैं। मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा अति पिछड़ा वर्गों के लिए काम किया है। उन्होंने बताया कि मुकेश सहनी पहले भी पीएम मोदी के समर्थन में काम करते आए हैं। वहीं बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि अब कुछ ही पार्टी महागठबंधन में बची हैं। सभी लोग महागठबंधन छोड़कर जा रहे हैं।

You may have missed