अखिल झारखंड छात्र संघ के कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर पर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया गया। अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी के तरीके की निंदा की गई।
मौके पर हेमंत पाठक ने कहा कि अर्णव गोस्वामी पर जिस तरह से कार्रवाई हुई वह पूरी तरह से गलत है। वह व्यक्ति सही बोलने की हिम्मत रखता है तथा हिंदुत्व की बात को मजबूती के साथ रखता है। इस तरह का आपातकाल भारत बर्दास्त नहींं करेगा। हमारे बुजुर्गों ने आपातकाल देखा था। उद्धव ओर सोनिया की सरकार ने फिर एक बार आपातकाल दिखाने का प्रयास किया। आजसू छात्र संघ राष्ट्रपति महोदय से मांग करता है कि महाराष्ट्र में शीघ्र राष्ट्रपति शासन लगाया जाए क्योंकि वह लोकतंत्र की हत्या और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
More Stories
बैंक में 32 लोगों की रिकॉर्डिंग दर्ज
राहुल को मनानी केस में झारखंड हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत
रांची में ब्रेड फ्लू की पुष्टि,अंडा की खरीद बिक्री पर रोक,