Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी 01 दिसम्बर से 31 मई तक

जिले में मक्का उत्पादक किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीफ मक्का की खरीदी 01 दिसम्बर से 31 मई तक सहकारी समिति एवं लैम्पस के माध्यम से किया जायेगा। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने मक्का उत्पादक किसानों से समर्थन मूल्य पर ही मक्का विक्रय करने कहा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए जिला स्तर पर तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि किसान अपने उत्पाद कम दामों में और बिचौलियों को न बेचें। सहकारी समिति के नोडल अधिकारी आर.पी. शर्मा ने बताया कि जिले में 5 हजार 846 किसानों ने पंजीयन किया है। जिले के 22 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से यह खरीदी की जायेगी। शासन द्वारा औसत अच्छे किस्म एफ क्यू मक्का हेतु समर्थन मूल्य 1850 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। मक्का खरीदी की अधिकतम 10 क्विंटल प्रति एकड़ है। मक्का में नमी की सीमा 14 प्रतिशत तक होगी। उन्होंने बताया कि मक्का खरीदी की राशि का भुगतान किसानों के बैंक खाते में सीधे अंतरण किया जायेगा। मक्का उपार्जन से संबंधित समस्याओं एवं कठिनाईयों के लिए खाद्य विभाग के टोल फ्री नम्बर 1800-233-3663 में दर्ज कराया जा सकता है।

You may have missed