उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इनमें कई बड़ी सौगातें शामिल है। ऐसे में प्रदेश को एक और बड़ी सौगात मिलने वाली है। जिसमें यूपी पुलिस एवं फाॅरेंसिक साइंस विश्वविद्यालय (UP Police and Forensic Science University) शामिल है। इस यूनिवर्सिटी के शुरु होने के बाद यहां के स्टूडेंट्स को बाहर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
ऐसे में सीएम योगी ने फाॅरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के जल्द निमार्ण के लिए निर्देश दिए हैं। दरअसल, बुधवार को उनके सरकारी आवास पर उप्र पुलिस एवं फाॅरेंसिक साइंस विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी पेश की गई। जिसके बाद सीएम योगी ने कहा कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना जल्द से जल्द की जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित करते हुए अपराध पर नियंत्रण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ितों को जल्द न्याय दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि न्यायालयों में दायर विभिन्न प्रकार के वादों के निस्तारण में फाॅरेंसिक रिपोर्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। प्रदेश में विधि विज्ञान के क्षेत्र में दक्ष लोगों की उपलब्धता तथा फाॅरेंसिक साइंस में उच्चस्तरीय शोध के उद्देश्य से राज्य सरकार उप्र पुलिस एवं फाॅरेंसिक साइंस विश्वविद्यालय की स्थापना कर रही है।
प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्यमंत्री को उप्र पुलिस एवं फाॅरेंसिक साइंस विश्वविद्यालय के गठन, इसके लिए भूमि के आवंटन, बजट के आगणन, विश्वविद्यालय के संचालनार्थ पदों के सृजन, विश्वविद्यालय में प्रस्तावित विभागों, कुल प्रस्तावित पदों, उप्र पुलिस एवं फाॅरेंसिक साइंस विश्वविद्यालय एवं डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के बीच एमओयू इत्यादि के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।
More Stories
राजकोट बंद आज: 3 शवों की पहचान होना बाकी, शुरुआती जांच में चौंकाने वाले निष्कर्ष | इंडिया न्यूज़
दिल्ली अस्पताल में भीषण आग: छह बच्चों की मौत, 11 को बचाया गया |
लोकसभा चुनाव 2024: दिल्ली में अभूतपूर्व राजनीतिक परिदृश्य के बीच मतदान, भाजपा, आप-कांग्रेस दोनों जीत के प्रति आश्वस्त |