जमशेदपुर में 48 घंटे के अंदर 15 हजार लोगों की कोरोना जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे सफल बनाने को लेकर शनिवार व रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। दोनों दिन के लिए अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित है। पहले दिन पांच हजार व दूसरे दिन दस हजार लोगों की रैपिड एंटीजन किट से जांच की जाएगी।
उपायुक्त सूरज कुमार के निर्देशानुसार कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की आशंका को देखते हुए शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जा रहा है। नमूना संग्रह करने के लिए शहरी क्षेत्रों में छह अस्थायी जांच सेंटर बनाया गया है तो वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नमूना लिया जाएगा। कोई भी व्यक्ति संदेह या लक्षण होने पर जांच करवा सकता है। खासकर दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोग अवश्य रूप से कोरोना की जांच करवाएं। इसे लेकर डीसी सूरज कुमार ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना से लड़ने में सबकी सहभागिता जरूरी है। लोग जागरूक होंगे तभी इस बीमारी को आसानी से हराया जा सकता है।
More Stories
झारखंड में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, डाल्टेनगंज में 47.5 °C पहुंचा पारा, रांची में 40.2 °C
हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट में दायर की जमानत याचिका
मोदी ने जान देकर हेमंत सोरेन को जेल में डाला है:अरविंद केजरीवाल