Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 : जिले के उपार्जन केंद्रो में 5108 क्विंटल धान की हुई खरीदी

वर्तमान में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में नारायणपुर जिले के  उपार्जन केन्द्रों एड़का, छोटेडोंगर, नारायणपुर, बिजली, झारा, धौड़ाई, बाकुलवाही और बेनुर में बीते 04 दिसंबर तक कुुल 5108 क्विंटल खरीदी गई है। ख़बर लिखे जाने तक सबसे अधिक धान उपार्जन केन्द्र एड़का में 1160 क्विंटल धान की ख़रीदी की गई। इसके साथ ही छोटेडोगर में 98 क्विंटल, धौड़ाई में 247 क्विंटल, झारा में 471 क्विंटल, बेनुर में 918 क्विंटल, बाकुलवाही में 985 क्विंटल, नारायणपुर में 690 क्विंटल, और बिंजली में 537 क्विंटल धान की खरीदी की गयी है। कलेक्टर श्री अभिजित सिंह ने खरीदी के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध रहना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने उपार्जन केन्द्रों के लिए नियुक्त किये गये नोडल अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करने के भी निर्देष दिये हैं।