![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
झारखंड में जहां कम लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं, वहीं पुराने मरीज तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। स्थिति यह है कि राज्य के सात जिलों में अब 20-20 से कम मरीज ही अब भी संंक्रमित हैं। इनमें गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, सिमडेगा, लातेहार, जामताड़ा तथा कोडरमा शामिल हैं। पूरे राज्य की बात करें तो 1,733 मरीज अभी संक्रमित हैं। रांची में सबसे अधिक 768 तथा पूर्वी सिंहभूम में 260 मरीज अब भी कोरोना संक्रमित हैं।
अन्य जिलों में ऐसे मरीजों की संख्या 100-100 से कम है। इधर, मंगलवार को राज्य के विभिन्न जिलों में 23,107 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 182 ही संक्रमित मिले। वहीं, 24 घंटे में विभिन्न जिलों में 188 मरीज स्वस्थ भी हुए। राहत की बात यह भी है कि राज्य में इस अवधि में किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई। मंगलवार को भी रांची में सबसे अधिक 67 नए संक्रमित मिले।
अन्य जिलों में पूर्वी सिंहभूम में 19, धनबाद में 15, बोकारो तथा देवघर में 14-14, लोहरदगा में सात, गढ़वा, लातेहार, पलामू, रामगढ़, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम तथा कोडरमा में पांच-पांच, हजारीबाग में तीन, चतरा, दुमका तथा देवघर में दो-दो तथा गोड्डा, खूंटी, साहिबगंज तथा गुमला में एक-एक नए संक्रमित मिले। वहीं, चार जिले गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़ तथा सिमडेगा में कोई संक्रमित नहीं मिला।
More Stories
बिहार और झारखंड में कब आएगा मानसून? मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट
विधानसभा चुनाव से पहले CM सोरेन का बड़ा एलान, 40 हजार शिक्षकों की होगी नियुक्ति; पढ़ें डिटेल
65 हजार पारा शिक्षक और सभी अनुबंध कर्मियों के लिए खुशखबरी! झारखंड सरकार ने EPF से जोड़न के लिए कमेटी की गठित