शहर के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मंगलवार की रात बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। वहीं, बुधवार की सुबह कोहरा व धुंध छाया रहा। सुबह 10 बजे तक आसमान में हल्का बादल छाया हुआ है।
विभाग के अनुसार, दक्षिणी झारखंड (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला-खरसावां) भागों में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन झारखंड के उत्तरी (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा) तथा मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़) भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना है। वहीं, 17 व 18 दिसंबर को सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा। मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।
बुधवार से शहर का पारा लगातार गिरेने की संभावना जतायी गई है। इससे ठंड बढ़ जाएगी। ऐसे में लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही उनको बीमार कर सकता है। चिकित्सकों के अनुसार, कोहरा व ठंड अधिक होने की वजह से बुजुर्ग घर में ही रहे और योग करें। बाहर ठंड के साथ-साथ कोहरा होने की वजह से उनको दिखने में भी परेशानी हो सकती है। ऐसे में दुर्घटना होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
More Stories
झारखंड के दो सांसदों ने मंत्री बनते ही कर दिया बड़ा एलान
जमशेदपुर में क्यों हार गई JMM? प्रत्याशी ने ही खोल दी पोल
बोकारो के पोंडा गांव से 4 आदिवासी बच्चों के गायब होने से हड़कंप, बाल तस्करी की आशंका