राज्य में एक बार फिर 24 घंटे के भीतर पुराने कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने से अधिक नए संक्रमित मिले हैं। गुरुवार को राज्य भर में कुल 18,738 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें 211 संक्रमित मिले। दूसरी तरफ, राज्य के विभिन्न जिलों में 164 मरीज ही स्वस्थ हुए। वहीं, रांची में दो तथा धनबाद में एक मरीज की मौत हो गई। नए संक्रमित की अधिक पहचान होने तथा कम पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले एक बार फिर बढ़कर 1609 हो गए हैं।
गुरुवार को रांची में एक बार फिर सबसे अधिक 99 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 32, बोकारो में 23 तथा हजारीबाग में 13 नए संक्रमित मिले। दुमका, गुमला, कोडरमा, लातेहार, पाकुड़ तथा सिमडेगा में कोई नया संक्रमित नहीं मिला। अन्य जिलों में दस से कम संख्या में नए कोरोना मरीज मिले।
More Stories
झारखंड के दो सांसदों ने मंत्री बनते ही कर दिया बड़ा एलान
जमशेदपुर में क्यों हार गई JMM? प्रत्याशी ने ही खोल दी पोल
बोकारो के पोंडा गांव से 4 आदिवासी बच्चों के गायब होने से हड़कंप, बाल तस्करी की आशंका