Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

किसान के जूट बारदाने में धान खरीदी की अनुमति

राज्य शासन द्वारा किसानो के जूट बारदानें में धान खरीदी की अनुमति दी गई है। पंजीकृत किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए  अपने पास उपलब्ध जूट बारदानें से धान बेच सकते हैं। शासन द्वारा किसान को बारदाने की उपयोगिता शुल्क 7.32 रूपये समर्थन मूल्य में जोड़कर  एकाउण्ट में लाॅनलाईन भुगतान किया जायेगा। धान खरीदी के पश्चात संबंधित किसान को बारदाना वापस प्राप्त नहीं होने पर शेष राशि 7.68 रूपये प्रति बारदाने के मान से पृथक से भुगतान किया जायेगा। इस आशय की जानकारी देते हुए खाद्य अधिकारी टी.आर. ठाकुर ने बताया कि प्रबंध संचालक मार्कफेड रायपुर द्वारा विडियों कांफ्रेंस में इस आशय के निर्देश दिये गये हंै। खरीदी केन्द्र में धान लाने के पश्चात पाला किया जाकर औसत अच्छी किस्म की जांच उपरांत जूट के बोरे में भराई करते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जायेगी। जिला प्रशासन द्वारा अपील किया गया है कि जिले के किसान भाई अपने जूट-बारदाने में समर्थन मूल्य पर धान बेच सकते हैं, बोरा धान भरने योग्य हो और कटा-फटा न हो।
उल्लेखनीय है कि कंाकेर जिले में 125 खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है, अब तक जिले में 24 हजार 770 किसानों से 09 लाख 32 हजार 902 क्विंटल धान की खरीदी किया जा चुका है, जो कुल पंजीकृत किसानों का 30 प्रतिशत है।