पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी (Snowfall) के चलते दिल्ली (Delhi) में भी कड़ाके की ठंड (Cold) पड़ रही है। ठंडी शीतलहर (cold Wave) के चलते दिल्ली-एनसीआर में तापमान लगातार गिर रहा है। कड़ाके की ठंड के चलते मंगलवार को देश के कई हिस्सों में पारा लुढ़कर 1 से 2 डिग्री तक पहुंच गया है। इतनी ठंड के चलते लोग अपने घरों से बाहर निकलने से बच रहे है। इसी के साथ पूरे उत्तर भारत में शीत लहर जारी है।
दिल्ली, पंजाब, हरियाण सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में शीतलहर बरकरार है। कई राज्यों में कड़ाके ठंड पड़ रही है। जिसके चलते आज उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, जम्मू कश्मीर के साथ ही हिमाचल प्रदेश के अधिकतर जगहों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ेगी।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड और कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है। एक स्थानीय निवासी ने बताया, “तापमान बहुत नीचे चला गया है जिसकी वजह से ठंड और गलन बहुत ज्यादा है। ठंड की वजह से हाथ सेंकने के लिए रुका हूं।
More Stories
मोदी 3.0: मालदीव के प्रधानमंत्री मुइज्जू पहुंचे; पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले विश्व नेताओं की पूरी सूची |
मीडिया दिग्गज रामोजी राव का 87 साल की उम्र में निधन |
हज यात्रा 14 जून से शुरू होगी, सऊदी अरब ने की पुष्टि |