शासन की किसान समृद्धि योजना लघु एवं सीमांत किसानों के जीवन में खुशहाली ला रही है। बरसात के भरोसे खेती करने वाले किसान अब जब चाहे, खेतों की सिंचाई कर पा रहे हैं। इतना ही नहीं एकफसलीय खेती करने वाले सैकड़ों किसान अब बारहमासी खेती कर आर्थिक उन्नति की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसी ही एक महिला किसान के जीवन में समृद्धि योजना से खुशहाली आई है।
राजनांदगांव ब्लाक के ग्राम धरमपुर की महिला किसान सविता तिवारी ने बताया कि वह 12वीं पास है और उनके खेती-किसानी में विशेष रुचि है। किसान ने बताया कि किसान समृद्वि योजना लघु एवं सीमांत किसानों के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया गया सराहनीय कार्य है। खेत में नलकूप खनन कराने और पंप लगाने के लिए लागत राशि को वहन कर पाना छोटे किसानों के बस की बात नहीं है। मगर, किसान समृद्धि योजना से यह काम आसान हो गया।
More Stories
CG MORNING NEWS: सीएम साय सभी पाठ्यक्रमों के साथ पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के बनने के साक्षी, कायस्थ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का शुभारंभ आज से….
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का ट्राइबल यूथ हॉस्टल का दौरा
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ निवास का लिया जायजा