Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

धूमधाम के साथ मनाया जाने वाला लोहड़ी पर्व है आज

पंजाब और हरियाणा में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाने वाला लोहड़ी पर्व आज यानी बुधवार को है। यह पर्व मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है। लोहड़ी सिख धर्म के साथ-साथ हिंदू धर्म के लोगों की ओर से मनाए जाने वाले सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। लोहड़ी को सर्दियों का मौसम खत्म होने का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसी मान्‍यता है कि लोहड़ी के दिन साल की सबसे लंबी अंतिम रात होती है और अगले दिन से धीरे-धीरे दिन बढ़ने लगता है। लोहड़ी नई फसल के आने की खुशी और अगली बुवाई की तैयारी से पहले मनाया जाता है। यह पर्व कृषियों को समर्पित है। कहा जाता है कि लोहड़ी के समय किसानों के खेत लहलहाने लगते हैं और रबी की फसल कटकर आती है। लोहड़ी पर किसान आग के चारों ओर नाचते गाते हैं और अग्नि को भी फसल से निकले दाने भेंट किए जाते हैं।

You may have missed