महापौर एजाज ढेबर ने राजधानीवासियों को ऋतु परिवर्तन से संबंधित देश के सांस्कृतिक पर्व मकर संक्रांति पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी नागरिकों के जीवन में सकारात्मकता सहित सुख समृद्धि स्वास्थ्य व शांति देने की प्रार्थना ऊर्जा शक्ति के प्रतीक देव भगवान सूर्य नारायण से की है। महापौर ने नगर निगम की ओर से सभी राजधानीवासियों से स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में रायपुर शहर को देश का नंबर एक स्वच्छ शहर बनाने में सहभागिता देने का आग्रह किया है।
महापौर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि मकर संक्रांति पर्व ऋतु परिवर्तन का अवसर होता है। देश का यह महान सांस्कृतिक पर्व पूरे देश के नागरिक मिलकर उत्साह के साथ मनाते हैं। यह पर्व अवसर जीवन में प्रत्येक नागरिक को सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का एक श्रेष्ठ अवसर प्रदान करता है। प्रत्येक नागरिक को जीवन में पूर्ण सदूपयोग करने का प्रण लेते हुए सकारात्मक सोच विकसित कर अपने नगर के विकास में आगे आकर भागीदार बनने का संकल्प अवश्य लेना चाहिए। साथ ही महापौर ने नागरिकों से मास्क लगाने, सामाजिक दूरी नियम का पालन करने, सैनिटाइजर का उपयोग करने की अपील की है।
More Stories
भिलाई स्टील प्लांट के SMS 3 में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान…
CG MORNING NEWS :छत्तीसगढ़ में लू की संभावना, सीएम ने कहा आज तीन प्रतिभागियों में शामिल होंगे नामांकन सभा, पूर्व सीएम अपने क्षेत्र में करेंगे धुआंधार प्रचार
CG MORNING NEWS : सीएम विष्णुदेव ने कहा तीन में होगा तूफानी प्रचार, डिप्टी अरुण साव की 5 विधानसभाओं में हुई सभा, पीसीसी प्रमुख दीपक बाजा रायपुर में होगा प्रचार