मुंगेली की लाइफ लाइन मनियारी नदी पर बने राजीव गांधी जलाशय की तराई में डॉक्टर खेड़ा की स्मृति में पर्यटन कुटीर बनाया जा रहा है। यह पर्यटन कुटीर स्व डॉ. प्रभुदत्त खेड़ा के बैगा प्रेम व यंहा बस जाने की याद को ताजा करता रहेगा। पर्यटन कुटीर का भूमि पूजन विधायक धर्मजीत सिंह और कलेक्टर पीएस एल्मा ने संयुक्त रूप से किया। विधायक धर्मजीत सिंह ने पर्यटन कुटीर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा सुदूर वनांचल में डॉ. खेड़ा की शिक्षा और उनका नाम आज भी आदर सम्मान से लिया जाता है। स्व. डॉक्टर खेड़ा दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ शैक्षणिक टूर पर अचानकमार जंगल आए थे और यहां लमनी जब आए तो यहीं के होकर रह गए। उन्होंने लमनी और छपरवा के बैगा आदिवासियों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया। डॉ खेड़ा के आदिवासियों के हित में किए गए काम हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डॉ खेड़ा के कामों को यादगार बनाने के लिए ही पर्यटन कुटीर का निर्माण किया जा रहा है। इसके माध्यम से हम उन्हें हमेशा याद करते रहेंगे। कलेक्टर पीएस एल्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि विधायक धर्मजीत सिंह ने विधायक निधि से पर्यटन कुटीर के लिए 20 लाख रुपए दिए गए हैं। इसके लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं।
Nationalism Always Empower People
More Stories
बिलासा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा के लिए राज्य ने लिखा पत्र, उच्च न्यायालय ने केंद्र और डीजीसीए से मांगा जवाब…
CG MORNING NEWS : बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट से छात्र कर सकते हैं पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन, सीएम विष्णुदेव साय आज झारखंड में करेंगे डायन धार प्रचार, राहुल गांधी के पक्ष में शानदार प्रदर्शन प्रचार….
CG MORNING NEWS :छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे आज जारी, सीएम साय और डिप्टी सीएम साव ओडिशा में लाएंगे मशाल धार प्रमोशन, पूर्व सीएम का ऐलान यूपी जाएगा