वेतन बढ़ोतरी समेत पूर्णकालिक की मांग कर रहे सरगुजा संभाग के तीन सौ से ज्यादा सफाई कर्मचारी आज रायपुर पहुंचे। अंबिकापुर से निकली सफाई कर्मचारियों की दांडी यात्रा आज सुबह 11 बजे राजधानी पहुंची।
सफाई कर्मचारियों की पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल है। बता दें कि छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों की दांडी यात्रा 16 जनवरी को अंबिकापुर से निकली जो आज राजधानी पहुंची है।
सैकड़ों कर्मचारी और महिलाएं प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। महिलाओं के साथ उनके बच्चों भी रायपुर पहुंचे हैं। वहीं राजधानी में अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन को दूसरे संभाग के सफाई कर्मचारियों ने अपना समर्थन दिया है।
Nationalism Always Empower People
More Stories
CG MORNING NEWS : सीएम साय मंत्री, विधायक और सांसदों के साथ लौटेंगे रायपुर, एससी की बैठक में कई मुद्दे पर हुई चर्चा, जॉब फेयर का आयोजन, शराब और महादेव सट्टा ऐप मामले पर आज होगी सुनवाई
CG MORNING NEWS: सीएम साय सभी पाठ्यक्रमों के साथ पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के बनने के साक्षी, कायस्थ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का शुभारंभ आज से….
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का ट्राइबल यूथ हॉस्टल का दौरा