29 जनवरी (वार्ता) लोकसभा ने वर्तमान सदन के सदस्य एवं रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगडी तथा 26 अन्य पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी स्मृति में कुछ पल के लिए मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बजट सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही शुरू करते ही वर्तमान सदन के सदस्य सुरेश अंगडी एवं 26 पूर्व सदस्यों के निधन की जानकारी दी। श्री बिरला ने उनकी उपलब्धियों की संक्षिप्त जानकारी देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन ने देश के लिये बलिदान देने वाले अर्द्ध सैनिक बल तथा पुलिस के जवानों एवं कोरोना योद्धाओं को भी नमन किया।
Nationalism Always Empower People
More Stories
ईरान के राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर दुर्घटना लाइव अपडेट: हेलिकॉप्टर दुर्घटना में रायसी को मृत घोषित किया गया |
स्वाति मालीवाल हमला मामला लाइव: ‘घातक’ हमले से विभव की हिरासत तक – शीर्ष घटनाक्रम |
ओडिशा लोकसभा चुनाव 2024: चरण 5 मतदान का समय, प्रमुख उम्मीदवार और मतदान क्षेत्र |