Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

दिल्ली में सुबह में कोहरा छाया रहा

12 फरवरी (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 331 था।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि सुबह में कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता काफी घट गयी। सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास सफदरजंग में दृश्यता करीब 400 मीटर और पालम में 500 मीटर थी। उन्होंने कहा कि नमी का स्तर 100 प्रतिशत रहा और अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है।