मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट रोड के पार्क में वट वृक्ष का पौधा लगाया
भोपाल : सोमवार, फरवरी 22, 2021, 12:38 IST
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट रोड के पास स्मार्ट पार्क में पौध रोपण किया। उन्होंने आज वट वृक्ष का पौधा रोपा और श्रमदान भी किया।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 19 फरवरी को अमरकंटक में नर्मदा जयंती पर साल और रुद्राक्ष के पौधों का रोपण किया था। उन्होंने पौधा रोपण के साथ ही प्रतिदिन पौधा लगाने का संकल्प लिया है। इस क्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल के मंत्रालय परिसर, नसरुल्लागंज (जिला सीहोर) के शासकीय महाविद्यालय और होशंगाबाद के विश्राम गृह परिसर में पौधे रोपे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास परिसर में चीकू ,सप्तपर्णी और सीता अशोक के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ ही मंत्री गण और विधायक गण ने भी पौधे रोपे थे।
अशोक मनवानी
More Stories
देखिए नेताजी की गुंडागर्दी: नगर पालिका अध्यक्ष महिला स्वास्थ्य कर्मी के घर पहुंची मारपीट, वीडियो वायरल
संगठन चुनाव की तैयारियां शुरू: जुलाई से भाजपा का सदस्यता अभियान, फिर बूथ, प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चुनाव
ग्वालियर समाचार: सीएम डॉ. मोहन सिंह करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन-लोकार्पण करेंगे, एमपीएल का आज से आगाज, 8 शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू, मजदूरों का रोड शो