छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सीमा पर स्वास्थ्य विभाग ने आने जाने वालों का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू किया है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिलाधीश टोपेश्वर वर्मा ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने निर्देश दिए कि बिना थर्मल चेकिंग के कोई भी व्यक्ति चाहे वह किसी भी साधन से आ रहा हो प्रदेश की सीमा में प्रवेश नहीं करना चाहिए। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ .मिथिलेश चौधरी ने बताया कि महाराष्ट्र में कोरोना के दूसरे फेस को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश की सीमा से लगने वाले बोरतलाब में भी थर्मोस्कैन करने की व्यवस्था की गई है। 25 फरवरी तक 890 लोगों का थर्मोस्कैन हुआ है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना के पहले फेस में जिस तेजी से महाराष्ट्र होते हुए दूसरे प्रदेश में काम करने गए लोग वापस आए तथा सभी के आने का रास्ता बागनदी बॉर्डर ही रहा और वे ही लोग पूरे प्रदेश के साथ साथ ओड़िसा व झारखंड भी गए। इसके कारण कोरोना का विकराल स्वरूप प्रदेश में दिखा था। इसके कारण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी सीमावर्ती जिलों को विशेष सतर्कता बरतने के आदेश जारी किए हैं।
Nationalism Always Empower People
More Stories
CG MORNING NEWS : CM साय बालोद जिले के दौरे पर, गृहमंत्री विजय शर्मा दिए गए मोर्चे पर चर्चा करने जाएंगे बस्तर, RSS के प्रशिक्षण का आज समापन, PAT, PPT, Pre BA B.Ed और B.Sc B.Ed के प्रवेश पत्र जारी…
चिंतन शिविर का दूसरा दिन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ किया योगा, देखें वीडियो…
बलरामपुर घटना पर मंत्री नेताम ने कहा – साजिश के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, घटना पर भ्रम न उजागर, सही तथ्य सामने आएंगे