Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया दुर्घटना पर दुख व्यक्त


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया दुर्घटना पर दुख व्यक्त


 


भोपाल : शनिवार, मार्च 6, 2021, 20:26 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान में भिंड जिले में हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में दिवंगत व्यक्तियों की आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की है।मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव में महाराष्ट्र से नेपाल जा रहे एक परिवार के चार व्यक्तियों की कल एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भिंड जिले में हुई दुर्घटना में दिवंगत व्यक्तियों के परिवारों के लिए दो-दो लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के उपचार के लिए भी 50-50 हजार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भिंड जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों की सहायता के निर्देश दिए।


अशोक मनवानी