रायपुर, 05 नवम्बर 2025/उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजभवन में आधुनिक असम के सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी, भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर प्रसन्ना एवं राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्री हजारिका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Author: Lok Shakti
रायपुर, 05 नवम्बर 2025/उप राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका उपस्थित थे।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारतीय सेना पर दिए गए बयान को लेकर तीखा पलटवार किया है। बिहार के बांका जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी से सेना को राजनीतिक बहसों से दूर रखने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि सेना के जवान सिर्फ ‘सैन्य धर्म’ का पालन करते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘सेना के जवानों का सिर्फ एक धर्म होता है, वह है सैन्य धर्म। इसके सिवा कोई और धर्म नहीं होता। हमारी सेना को राजनीति में मत घसीटिए। जब-जब देश संकट में…
रायपुर, 04 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर जनसंपर्क विभाग द्वारा “छत्तीसगढ़ प्रकृति, संस्कृति और प्रगति का संगम” थीम पर 25 वर्षों की विकास यात्रा को दर्शाने वाली प्रदर्शनी नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव स्थल पर लगाई गई है। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों , नागरिकों और आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शनी में कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना, रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया, तेंदूपत्ता संग्राहकों के पारिश्रमिक में वृद्धि, चरण पादुका योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और घर-घर निर्मल जल अभियान जैसी योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई है। अंजोर विज़न 2047”…
दिल्ली की सर्द हवाओं में ज़हरीला धुंध एक बार फिर छा गया है। पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने और वाहनों, उद्योगों तथा सड़कों से उड़ने वाली धूल ने वायु गुणवत्ता को गंभीर बना दिया है। यह एक मौसमी समस्या बन चुकी है। करीब एक दशक पहले, चीन की राजधानी बीजिंग भी इसी तरह के जहरीले वायु प्रदूषण के लिए कुख्यात थी और उसे ‘धुंध की राजधानी’ कहा जाता था। तब उपग्रह डेटा ने बीजिंग में अत्यधिक नाइट्रोजन डाइऑक्साइड स्तर दिखाया था, जिससे गंभीर श्वसन संबंधी बीमारियाँ और समय से पहले मौतें हो रही थीं। **चीन का सख्त कदम और वित्तीय…
छत्तीसगढ़ बन रहा है टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का नया पावर सेंटर -मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ के युवा नवाचार से रच रहे तकनीकी भविष्य –मुख्यमंत्री ने किया आइडियाथॉन विजेताओं का सम्मान रायपुर, 4 नवम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नया रायपुर स्थित मेफेयर होटल में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘टेक स्टार्ट’ का यह आयोजन राज्य में नवाचार और तकनीकी उद्यमिता को नई दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अवसर पर उन्होंने ‘आइडियाथॉन 2025’ के विजेताओं को सम्मानित किया और छत्तीसगढ़ शासन के साथ पार्टनरशिप एक्सचेंज करने वाली इकाइयों…
दिवंगतों के परिजनों को ₹5 लाख एवं घायलों को ₹50 हज़ार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा रायपुर, 4 नवम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना को अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक बताया है। उन्होंने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ने दुर्घटना में दिवंगत हुए यात्रियों के परिजनों को ₹5 लाख तथा घायलों को ₹50…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिले के पास हुई ट्रेन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अत्यंत दुखद घटना बताया और कहा कि इस दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के प्रति राज्य सरकार पूरी संवेदना के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर बिलासपुर जिला कलेक्टर से बात कर घटना की विस्तृत जानकारी लेते हुए प्रभावितों की सहायता के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाए। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी दी कि रेलवे प्रशासन…
रायपुर, 4 नवम्बर 2025/छत्तीसगढ़ के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है कि प्रदेश से 12 मीट्रिक टन फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (Fortified Rice Kernel – FRK) का निर्यात कोस्टा रिका को किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान न सिर्फ वैश्विक मंच पर सुदृढ़ हो रही है, बल्कि पोषण, गुणवत्ता और समृद्धि के क्षेत्र में राज्य की साख को नई ऊँचाई भी प्राप्त हो रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में कुपोषण के खिलाफ छेड़ी गई उस मुहिम का विस्तार…
केरल राज्य फिल्म पुरस्कारों में बच्चों की श्रेणी को अनदेखा किए जाने पर बाल कलाकार देव नंदना ने जूरी के सदस्य प्रकाश राज और पुरस्कार समिति की कड़ी आलोचना की है। देव नंदना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से अपनी निराशा व्यक्त की और जूरी के इस फैसले पर सवाल उठाए। ‘मलिक्पुरम’ और ‘गु’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली देव नंदना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में प्रकाश राज के बयानों को शामिल करते हुए, उन्होंने लिखा, “बच्चों की ओर आंखें मूंद लो, लेकिन यह न कहो कि…







