TVS रेसिंग की स्टार रेसर, ऐश्वर्या पिस्से ने FIM क्रॉस कंट्री रैलीज वर्ल्ड चैम्पियनशिप (W2RC) के BP अल्टीमेट रैली-राइड पुर्तगाल 2025 में भाग लेकर इतिहास रच दिया है। वह इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पहली एशियाई महिला बन गई हैं। यह रैली 28 सितंबर 2025 को समाप्त हो रही है और ऐश्वर्या की डकार रैली 2026 की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगी। पुर्तगाल रैली के बाद, ऐश्वर्या रैली ऑफ मोरक्को में भी भाग लेंगी। ऐश्वर्या ने कहा कि यह सफर उनके लिए बेहद संतोषजनक और गर्व से भरा रहा है। TVS Racing के मार्गदर्शन और समर्थन के बिना यह संभव नहीं हो पाता। उनका अगला लक्ष्य मोरक्को रैली है और वे डकार रैली 2026 पर पूरी तरह फोकस कर चुकी हैं।




