टाटा हैरियर और सफारी: टाटा हैरियर और सफारी दोनों ही टाटा की दमदार गाड़ियाँ हैं। 2.0-लीटर डीजल इंजन वाली इन एसयूवी पर ₹1.43 लाख तक की कीमत में कटौती हुई है।
महिंद्रा थार और थार रॉक्स: रग्ड लुक और ऑफ-रोड क्षमता के लिए मशहूर थार और थार रॉक्स पर अब ₹1.55 लाख तक की कटौती है।
टाटा पंच: भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक अब ₹1.58 लाख तक सस्ती हो गई है। यह टाटा की सबसे छोटी एसयूवी भी है।
फॉक्सवैगन टाइगुन और वर्टस: 1.5-लीटर TSI इंजन वाली ये गाड़ियाँ अब ₹1.63 लाख तक कम कीमत पर मिल रही हैं। ये गाड़ियाँ प्रीमियम फीचर्स और शानदार लुक के साथ आती हैं।
किया सोनेट: नेक्सॉन, वेन्यू और ब्रेजा की टक्कर में आने वाली किया सोनेट पर अब ₹1.64 लाख तक का फायदा मिल रहा है।
किया सायरोस: साल की शुरुआत में लॉन्च हुई किया की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी सायरोस अब चुनिंदा वेरिएंट्स पर ₹1.86 लाख तक सस्ती हो गई है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो और स्कॉर्पियो N: महिंद्रा की पॉपुलर SUV स्कॉर्पियो की कीमत भी बहुत कम हुई है। पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में उपलब्ध ये एसयूवी अब ₹2.15 लाख तक के फायदे के साथ आ रही है।
महिंद्रा XUV700: महिंद्रा की फ्लैगशिप SUV की कीमत में भारी कटौती देखी गई है। पॉपुलर 3-रो SUV XUV700 के मौजूदा स्टॉक पर ₹2.24 लाख तक की छूट मिल रही है।
महिंद्रा XUV3XO: टाटा नेक्सॉन, मारुति ब्रेजा, किया सोनेट और हुंडई वेन्यू की टक्कर की इस गाड़ी के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ₹2.46 लाख तक की कटौती है।
महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो: 1.5-लीटर डीजल इंजन वाली ये गाड़ियाँ अब भी टियर-2 और टियर-3 मार्केट्स और सरकारी बेड़े में पॉपुलर हैं। अब वेरिएंट के हिसाब से ₹2.56 लाख तक का फायदा मिल रहा है।