महिंद्रा एंड महिंद्रा भारतीय बाजार में 2026 तक तीन नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इन एसयूवी में कई बदलाव करेगी, जिनमें फेसलिफ्ट मॉडल, नेक्स्ट जनरेशन मॉडल और इलेक्ट्रिक व हाइब्रिड गाड़ियाँ शामिल हैं।
**Mahindra XEV 7e:** महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी लाइनअप का विस्तार XEV 9e पर आधारित एक नई थ्री-रो वाली एसयूवी के साथ करने वाली है। ‘महिंद्रा XEV 7e’ के नाम से जानी जाने वाली इस इलेक्ट्रिक कार के नवंबर या दिसंबर 2025 में लॉन्च होने की संभावना है। यह एसयूवी XEV 9e के प्लेटफॉर्म, पावरट्रेन, फीचर्स और डिजाइन लैंग्वेज को साझा करेगी। XEV 7e में 59kWh और 79kWh LFP बैटरी विकल्प मिलेंगे, जो 542 किमी और 656 किमी की रेंज देंगे।
**Mahindra XUV 3XO Hybrid:** महिंद्रा अपनी आने वाली एसयूवी के लिए हाइब्रिड और फ्लेक्स-फ्यूल इंजन पर काम कर रही है। कंपनी की पहली हाइब्रिड एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी 3XO होगी, जो अगले साल आएगी। इसमें 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन, हाइब्रिड तकनीक के साथ आ सकता है। हाइब्रिड वर्जन में ‘हाइब्रिड’ बैज और कुछ इंटीरियर अपडेट भी देखने को मिल सकते हैं।
**Next-Gen Mahindra Bolero:** नई जनरेशन की महिंद्रा बोलेरो 2026 में लॉन्च होगी। इस एसयूवी में मौजूदा डीजल इंजन को बरकरार रखते हुए डिजाइन और फीचर्स में बड़े बदलाव किए जाएंगे। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेवल 2 ADAS और प्रीमियम फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं।