मारुति सुजुकी, भारत में सबसे ज्यादा गाड़ियों की बिक्री करने वाली कंपनियों में से एक है। यदि आप मारुति की प्रीमियम एसयूवी ग्रैंड विटारा को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार अवसर है। कंपनी इस महीने अपनी इस कार पर 1.54 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। यह छूट कार के सभी वेरिएंट पर उपलब्ध है। यह ऑफर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर भी लागू होगा।
**ऑल व्हील ड्राइव पर डिस्काउंट**
मारुति ग्रैंड विटारा हाइब्रिड सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा वेरिएंट के साथ ऑल व्हील ड्राइव पर भी डिस्काउंट दे रही है। इस एसयूवी की कीमत 11.42 लाख रुपये से 20.68 लाख रुपये तक है। यह कार फुल टैंक पर 1200 किलोमीटर की रेंज देती है। आइए जानते हैं इसके वेरिएंट के अनुसार कितना डिस्काउंट मिल रहा है:
| वेरिएंट | कैश डिस्काउंट | अन्य लाभ | कुल लाभ |
|—|—|—|—|
| पेट्रोल सिग्मा | 0 | ₹84,100 तक | ₹84,100 तक |
| सभी वेरिएंट | ₹40,000 | ₹84,100 तक | ₹1.24 लाख तक |
| पेट्रोल AWD | ₹35,000 | ₹84,100 तक | ₹1.19 लाख तक |
| स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड | ₹50,000 | ₹1.04 लाख तक | ₹1.54 लाख तक |
| CNG | ₹10,000 | ₹39,100 तक | ₹49,100 तक |
**मारुति ग्रैंड विटारा हाइब्रिड इंजन**
मारुति और टोयोटा दोनों ने मिलकर हाइराइडर और ग्रैंड विटारा को तैयार किया है। हाइराइडर की तरह ग्रैंड विटारा में माइल्ड हाइब्रिड इंजन दिया गया है। यह 1462 सीसी K15 इंजन के साथ आती है जो 6,000 RPM पर लगभग 100 bhp पावर और 4400 RPM पर 135 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। कार के माइलेज की बात करें तो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड e-CVT में 27.97kmpl का माइलेज, माइल्ड हाइब्रिड 5-स्पीड MT का माइलेज 21.11kmpl है। वहीं, माइल्ड हाइब्रिड 6 स्पीड AT का माइलेज 20.58kmpl है।
**मारुति ग्रैंड विटारा हाइब्रिड फीचर्स**
मारुति ग्रैंड विटारा हाइब्रिड में 360 डिग्री व्यू कैमरा दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग हैं। अन्य फीचर्स में रिवर्स पार्किंग कैमरा, रियर रिफ्लेक्टर, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, पावर एडजस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर, शार्क फिन एंटीना, रियर सीट USB और C-टाइप चार्जिंग आउटलेट, 60-40 स्प्लिट रियर सीट, क्लाइमेट कंट्रोल, 360° कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम शामिल हैं।