भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की वैगनआर सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है। कंपनी ने जीएसटी 2.0 के तहत वैगन आर की कीमतों में बदलाव किया है, जिससे छोटी कारों पर टैक्स 28% + टैक्स से घटकर सिर्फ 18% हो गया है।
1.0 लीटर पेट्रोल मैनुअल की कीमतें
| वेरिएंट | पुरानी कीमत | कितनी कम हुई कीमत | नई कीमत | बदलाव |
|—|—|—|—|—|
| LXI | 5,78,500 | -79,600 | 4,98,900 | -13.76% |
| VXI | 6,23,500 | -71,600 | 5,51,900 | -11.48% |
इससे इस मॉडल के कुछ वेरिएंट अपनी एक्स-शोरूम कीमतों से सस्ते हो गए हैं, जिससे ग्राहक 64,000 रुपये तक बचा सकते हैं, जो वेरिएंट, ईंधन प्रकार और ट्रांसमिशन पर निर्भर करता है। नई कीमतें 22 सितंबर, 2025 से लागू होंगी। यदि आप नई वैगनआर लेने जा रहे हैं, तो अब आपको यह कितने की पड़ेगी, यह खबर में बताया गया है।
1.2 लीटर पेट्रोल-मैनुअल की कीमत
| वेरिएंट | पुरानी कीमत | कितनी कम हुई कीमत | नई कीमत | बदलाव |
|—|—|—|—|—|
| ZXI | 6,52,000 | -56,100 | 5,95,900 | -8.60% |
| ZXI Plus | 6,99,500 | -60,600 | 6,38,900 | -8.66% |
मारुति सुजुकी वैगनआर
जीएसटी 2.0 से पहले, वैगन आर के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये से शुरू होती थी। जीएसटी लागू होने के बाद, एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत लगभग 4.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रह गई है, जो 79,600 रुपये की कटौती को दर्शाती है।
1.0L पेट्रोल-ऑटो (AMT) कीमत
| वेरिएंट | पुरानी कीमत | कितनी कम हुई कीमत | नई कीमत | बदलाव |
|—|—|—|—|—|
| VXI | 6,73,500 | -76,600 | 5,96,900 | -11.37% |
मारुति सुजुकी वैगनआर इंजन विकल्प
इंजन विकल्पों की बात करें तो मारुति सुजुकी पेट्रोल और दो इंजन पेट्रोल-सीएनजी में से एक विकल्प देती है। मारुति वैगनआर के पेट्रोल वेरिएंट में K10C 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर इंजन है जो 49.0 kW (66 hp) और 89.0 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जबकि K12C 1.2-लीटर चार-सिलेंडर इंजन 66 kW (88 hp) और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
1.2 लीटर पेट्रोल-ऑटो (AMT) कीमत
| वेरिएंट | पुरानी कीमत | कितनी कम हुई कीमत | नई कीमत | बदलाव |
|—|—|—|—|—|
| ZXI | 7,02,000 | -61,100 | 6,40,900 | -8.70% |
| ZXI Plus | 7,49,500 | -65,600 | 6,83,900 | -8.75% |
दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आते हैं, लेकिन ग्राहक 5-स्पीड ऑटोमेटेड मैनुअल यूनिट का विकल्प भी चुन सकते हैं। पेट्रोल मोड में, ये इंजन 48 kW (64 hp) और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जबकि CNG मोड में, ये लगभग 41.7 kW (56 hp) और 82.1 Nm हो जाती है।
1.0L सीएनजी-मैनुअल कीमत
| वेरिएंट | पुरानी कीमत | कितनी कम हुई कीमत | नई कीमत | बदलाव |
|—|—|—|—|—|
| LXI | 6,68,500 | -79,600 | 5,88,900 | -11.91% |
| VXI | 7,13,500 | -71,600 | 6,41,900 | -10.04% |
मारुति सुजुकी वैगनआर फीचर्स
इस कार में फीचर्स के तौर पर Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट वाला 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक ORVMs और 14-इंच अलॉय व्हील, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, रियर पार्किंग सेंसर और सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कीमत में कटौती का कारण क्या था?
कीमतों में यह बदलाव जीएसटी 2.0 के बाद आए हैं, जिसके तहत छोटी कारों – 4 मीटर से कम लंबी, पेट्रोल या सीएनजी से चलने वाली और लगभग 1,200 सीसी से कम इंजन क्षमता वाली – पर टैक्स की दर कम कर दी गई है। नई टैक्स दर पहले के 28% जीएसटी और सेस के मुकाबले सिर्फ 18% है और 22 सितंबर 2025 से लागू होगी।