भारतीय बाजार में जल्द ही एक नई इलेक्ट्रिक कार की एंट्री होने वाली है। यह नई इलेक्ट्रिक कार Kia Syros EV है, जो पेट्रोल-डीजल Syros का ही इलेक्ट्रिक अवतार है। फिलहाल, कंपनी इस इलेक्ट्रिक मॉडल पर काम कर रही है, लेकिन हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान पहली बार देखा गया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस दावे को किया जा रहा है।
टेस्टिंग मॉडल को एक चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज होते हुए देखा गया। हालांकि, पूरी तरह से ढका होने के बावजूद Kia Syros EV के डिजाइन का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन पेट्रोल-डीजल Syros की तरह ही बॉक्सी होगा। Kia की ओर से हाल ही में लॉन्च की गई Carens Clavis EV के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जिसका डिजाइन ज्यादा बदलने बिना ICE मॉडल की तरह ही रखा गया था।
आने वाली Kia Syros EV के डिजाइन की बात करें तो इसमें चौकोर व्हील आर्च, छोटे ओवरहैंग और एक लंबा ग्लासहाउस शामिल होंगे। इस इलेक्ट्रिक SUV में Kia ब्रांडिंग वाले अनोखे एयरो-स्टाइल व्हील्स होंगे। इसमें बंपर के किनारों पर वर्टिकल स्टैक्ड हेडलैंप्स होंगे, जबकि वर्टिकल टेललाइट क्लस्टर टेलगेट के दोनों ओर होंगे। इसके अतिरिक्त, इसमें एक फ्लैट रूफलाइन और एक सीधा टेलगेट भी है। खास बात यह है कि चार्जिंग पोर्ट Carens Clavis EV की तरह आगे की तरफ नहीं, बल्कि आगे के बाएं फेंडर पर लगा है।
Kia Syros EV को आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। खास बात ये है कि Kia Syros EV को ब्रांड के भारतीय लाइनअप में Carens Clavis EV से नीचे रखा जाएगा। EV की तकनीकी जानकारी फिलहाल साझा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि यह कई बैटरी पैक विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी। टॉप-स्पेक Syros EV के एक बार चार्ज करने पर 300-400 किलोमीटर की रेंज देने की उम्मीद है। Kia Syros भारतीय यात्री वाहन बाजार में पहले से ही अपनी पकड़ बना रही है। EV का इलेक्ट्रिक वर्जन Kia की बिक्री को और बढ़ाएगा।