एपल ने हाल ही में अपना नया आईफोन 17 लॉन्च किया है। भारत में आईफोन 17 प्रो मैक्स (256 जीबी) की कीमत 1,49,900 रुपये और 2TB वेरिएंट की कीमत 2,29,900 रुपये है। इतने पैसे में आप सेकेंड हैंड कार खरीद सकते हैं।
**2010-2012 होंडा जैज:** होंडा जैज भारत की पहली प्रीमियम हैचबैक थी, जो 2009 में लॉन्च हुई थी। यह स्पोर्टी डिजाइन, शानदार केबिन और बेहतर इंजन के लिए जानी जाती थी। इसकी कीमत 1.5 लाख रुपये से 2 लाख रुपये तक है और यह 50,000 से 70,000 किलोमीटर तक चली है।
**2011-2013 फॉक्सवैगन वेंटो:** यह कार 2 लाख रुपये से 2.5 लाख रुपये में मिल सकती है और 70,000 से 1 लाख किलोमीटर तक चली है।
**2011-2012 होंडा सिटी:** सेडान पसंद करने वालों के लिए यह बेहतर विकल्प है। इसकी कीमत 2 लाख से 2.5 लाख रुपये है और यह 70,000 से 1 लाख किलोमीटर तक चली है।
**2011-2012 मारुति स्विफ्ट:** यह भारत की सबसे लोकप्रिय हैचबैक है। इसकी कीमत 1.8 लाख रुपये से 2.5 लाख रुपये है और यह 50,000 से 1 लाख किलोमीटर तक चली है।
**2012-2013 हुंडई आई20:** यह भी एक अच्छी प्रीमियम हैचबैक है, जिसकी कीमत 2.1 लाख रुपये से 2.5 लाख रुपये है और यह 80,000 से 1 लाख किलोमीटर तक चली है।