मुंबई और महाराष्ट्र के इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि इलेक्ट्रिक वाहनों को अटल सेतु सहित राज्य भर के प्रमुख टोल नाकों पर टोल टैक्स से छूट दी जाएगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजित पवार के मार्गदर्शन में लिया गया है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि 21 अगस्त से अटल सेतु, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और समृद्धि महामार्ग सहित सभी टोल नाकों पर इलेक्ट्रिक वाहनों को टोल टैक्स से छूट मिलेगी। पहले अटल सेतु पर कार का टोल 250 रुपये था, जो दिसंबर 2025 तक लागू रहेगा। लेकिन अब ईवी मालिकों के लिए यह पूरी तरह से माफ कर दिया गया है। अप्रैल 2025 में राज्य सरकार ने महाराष्ट्र इलेक्ट्रिक वाहन नीति की घोषणा की थी, जिसके तहत इलेक्ट्रिक बसों और निजी चार पहिया वाहनों को टोल से छूट देने का निर्णय लिया गया था। वहीं, दूसरे राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर इलेक्ट्रिक कारों को 50 प्रतिशत की रियायत देने का प्रावधान है। महाराष्ट्र परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार के मुताबिक, अटल सेतु पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए टोल माफी लागू करने के लिए जरूरी सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया गया है, जो शुक्रवार को लागू कर दिया जाएगा। एक्सप्रेसवे और समृद्धि महामार्ग पर यह सुविधा अगले दो दिनों में शुरू होगी। इस नियम का फायदा सिर्फ निजी और सरकारी इलेक्ट्रिक कारों और बसों को मिलेगा, जबकि इलेक्ट्रिक मालवाहक वाहन इस छूट के दायरे में नहीं आएंगे। सरकार का मानना है कि इससे ईवी अपनाने की गति बढ़ेगी और पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता घटेगी। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। मुंबई में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ रहा है, शहर और आसपास कुल 22,400 ईवी रजिस्टर्ड हैं।
इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को बड़ी राहत: अटल सेतु पर टोल टैक्स से मुक्ति
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.