1. वॉर 2: यह YRF स्पाई यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी, लेकिन ऋतिक रोशन की फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। जूनियर एनटीआर की एंट्री या अन्य कोई भी पहलू फिल्म को बचाने में नाकाम रहा। 400 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया, जिससे भारत में सिर्फ 237 करोड़ का बिजनेस हुआ, जबकि दुनिया भर में 365 करोड़ का कारोबार किया।
2. सन ऑफ सरदार 2: अजय देवगन की इस फिल्म के पहले भाग को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। इसके बाद ‘सन ऑफ सरदार 2’ बनाने का फैसला किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 100-150 करोड़ रुपये बताया गया था। इसने भारत में 46 करोड़ का कारोबार किया और फ्लॉप हो गई।
3. सिकंदर: सलमान खान की इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन किसी ने भी नहीं सोचा था कि फिल्म इतना बुरा प्रदर्शन करेगी। 200-250 करोड़ में बनी यह फिल्म भारत में केवल 100 करोड़ ही कमा पाई। टाइगर 3 के बाद सलमान खान जिस उम्मीद के साथ लौटे थे, उन्हें तगड़ा झटका लगा।
4. इमरजेंसी: कंगना रनौत की यह फिल्म काफी विवादों के बाद रिलीज हो पाई। 60 करोड़ में बनी फिल्म कब आई और कब गई, पता ही नहीं चला। कंगना की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 23.81 करोड़ था। भारत से 18 करोड़ नेट कमाए।
5. गेम चेंजर: यह इस साल की सबसे महंगी साउथ फिल्मों में से एक थी, जिससे राम चरण शानदार वापसी की योजना बना रहे थे। फिल्म का बजट ही एक्टर के लिए खतरा बन गया। राम चरण की गेम चेंजर का बजट 400-450 करोड़ बताया गया था, लेकिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 186 करोड़ रहा, जबकि भारत से 131 करोड़ कमाए।
6. देवा: शाहिद कपूर की इस फिल्म में उन्होंने पुलिस वाले का रोल किया था। शाहिद ने काफी कोशिश की, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया। फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 33.9 करोड़ रुपये रहा, जबकि बजट 50 करोड़ से ज्यादा था।
7. मालिक: पहली बार राजकुमार राव को इतना रॉ एक्शन करते दिखाया गया। फिल्म का ट्रेलर और उनका लुक भी काफी जबरदस्त था, लेकिन फिल्म का बुरा हाल हुआ। 50 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी फिल्म सिर्फ 24 करोड़ ही कमा पाई।
8. द भूतनी: संजय दत्त इस फिल्म में भूतनी के खिलाफ उतरे थे। फिल्म को लेकर कोई खास माहौल नहीं था और ट्रेलर में भी कहानी पसंद नहीं आई। 30 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 12 करोड़ के आसपास बिजनेस किया।
9. मां: काजोल पहली बार एक हॉरर फिल्म में आईं, खूब एक्शन किया और अकेले ही बेटी को लेने निकलीं, लेकिन दूसरी हॉरर फिल्मों की तरह काजोल को बिल्कुल भी प्यार नहीं मिला। 65 करोड़ में बनी फिल्म की कहानी ठीक-ठाक थी, कुछ नया नहीं दिखा। पिक्चर ने भारत से सिर्फ 36 करोड़ का कारोबार किया।
10. कन्नप्पा: विष्णु मांचू की ‘कन्नप्पा’ भी इस साल की बड़ी फिल्म रही, जिसमें अक्षय कुमार और प्रभास का कैमियो था, लेकिन फिल्म फिर भी फ्लॉप रही। 200 करोड़ की फिल्म दुनियाभर से सिर्फ 43 करोड़ ही कमा पाई।