निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशांची’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के टीजर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब, निर्देशक ने इस फिल्म के बारे में एक नया खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पहले वह इस फिल्म को सुशांत सिंह राजपूत के साथ बनाना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कई अभिनेताओं को उनकी स्क्रिप्ट पसंद आई, लेकिन 9 साल बाद फिल्म रिलीज होने जा रही है।
अनुराग कश्यप ने कहा कि वह एक समय सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म बनाना चाहते थे, लेकिन उन्हें ‘दिल बेचारा’ और ‘ड्राइव’ जैसी बड़ी फिल्में मिल गईं जो धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही थीं। इससे उनकी फिल्म प्राथमिकता पर नहीं रही। मेरा भी मन बदल गया और सुशांत ने जवाब देना बंद कर दिया। जिसके बाद, मैं आगे बढ़ गया। मैंने 2016 में इस फिल्म की घोषणा की थी।
कई अभिनेताओं ने ‘निशांची’ की स्क्रिप्ट पढ़ी और इसे पसंद भी किया। कई कलाकार फिल्म में रुचि रखते थे, लेकिन किसी के साथ बात नहीं बन सकी।
‘निशांची’ 19 सितंबर 2025 को रिलीज होगी। यह फिल्म दो जुड़वां भाइयों की कहानी है जो स्वभाव से अलग हैं। फिल्म में प्यार, भाईचारा और बदला दिखाया जाएगा। यह फिल्म इंसान के अलग-अलग स्वभाव और उसके प्रभाव पर केंद्रित है। फिल्म में विनीत कुमार सिंह, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब सहित कई कलाकार हैं।