अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह माता-पिता बनने के बाद से ही अपनी बेटी दुआ के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। बेटी के जन्म के बाद दीपिका की दुनिया बदल गई है और वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरू नहीं कर पाई हैं। हाल ही में, दीपिका ने अपनी बेटी दुआ के पहले जन्मदिन को खास बनाने के लिए खुद चॉकलेट केक बनाया।
दरअसल, दीपिका ने 8 सितंबर 2024 को बेटी दुआ के पहले जन्मदिन पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने खुद केक बनाया था। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘मेरी प्रेम भाषा? बेटी के पहले जन्मदिन के लिए केक बेक किया है।’ इससे पहले, दीपिका ने खुलासा किया था कि दुआ नाम का अर्थ ‘प्रार्थना’ है, और इस नाम को चुनने में उन्हें लगभग दो महीने लग गए थे। हालांकि, कपल अपनी बेटी को कैमरे से दूर रखना चाहता है।