दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी पेशेवर और निजी जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने एक बेटी को जन्म दिया है, जिसके बाद से ही लोग उनकी बेटी की एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह इंतजार अब लगभग खत्म हो गया है क्योंकि दीपिका की बेटी, दुआ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में दीपिका अपनी बेटी दुआ को गोद में लिए हुए हैं और दुआ का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शुरू से ही अपनी बेटी को लेकर गोपनीयता बनाए रखी है। हालांकि, हाल ही में उनकी बेटी दुआ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यह तस्वीर किसी अनजान व्यक्ति ने ली थी, जिसे दीपिका ने वीडियो बनाने से मना किया, लेकिन उस व्यक्ति ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
दुआ के जन्म के बाद से, 8 सितंबर, 2024 को, इस जोड़े ने अपनी बेटी की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा नहीं की थी। इससे लोगों का इंतजार और भी बढ़ गया था, लेकिन लोगों ने जोड़े की गोपनीयता का सम्मान भी किया। जिस यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया था, उसने अपनी प्रोफाइल से अब वीडियो हटा दिया है। वीडियो @saiyaaratu नामक आईडी से शेयर किया गया था।
वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, ‘ओएमजी दुआ पादुकोण??? छोटी सी और रणवीर की कार्बन कॉपी.’। दीपिका मास्क पहने हुए दिखाई दे रही हैं। कुछ लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे गलत बता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस वीडियो को हटा देना चाहिए, क्योंकि रणवीर और दीपिका दोनों ने अपनी बेटी की तस्वीरें साझा करने से मना किया है।