अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने शुरुआती 3 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। फिल्म को दर्शक पसंद कर रहे हैं, लेकिन कलेक्शन उस हिसाब से नहीं हो रहा है। साउथ की बड़ी फिल्म ‘ओजी’ के आने से फिल्म की कमाई पर असर पड़ा है।
‘जॉली एलएलबी 3’ के 8 दिनों के आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म ने भारत में पहले दिन 12.5 करोड़ कमाए, दूसरे दिन 20 करोड़ और तीसरे दिन 21 करोड़ कमाए। लेकिन उसके बाद, फिल्म 6 करोड़ भी नहीं कमा पाई। पहले हफ्ते में फिल्म ने 74 करोड़ कमाए और 8वें दिन 4 करोड़ कमाए, जिससे कुल कलेक्शन 78 करोड़ हो गया। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 88.50 करोड़ है, जिसे मिलाकर कुल कलेक्शन 92.50 करोड़ हो गया है।
विदेशों में फिल्म ने 24.50 करोड़ कमाए हैं। भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर यह 117 करोड़ होता है। फिल्म का बजट 120 करोड़ है, इसलिए अभी भी इसे अपना बजट निकालने के लिए 3 करोड़ की जरूरत है। साउथ की फिल्म ‘ओजी’ ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसने पहले दिन 150 करोड़ से ज्यादा कमाए।