सलमान खान के शो बिग बॉस 19 को लेकर लगातार अपडेट्स आ रहे हैं। दर्शक इस शो के लिए उत्साहित हैं क्योंकि इसमें अंडरटेकर और माइक टायसन के शामिल होने की खबरें हैं, हालांकि इसे लेकर अभी भी संदेह है। इस बीच, कुछ प्रतियोगियों के नाम तय हो गए हैं और उन्हें शो की शूटिंग के दौरान देखा गया है। इन्हीं में से एक हैं कुनिका सदानंद।
कुनिका लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और उनका करियर काफी विविध रहा है। वह 25 सालों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 110 फिल्मों में काम किया है। वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं और अपना पॉडकास्ट भी चलाती हैं। अब वह सलमान खान के शो बिग बॉस के 19वें सीज़न में एक प्रतियोगी के रूप में दिखाई देंगी।
कुनिका का जन्म 27 फरवरी 1964 को मुंबई में हुआ था और उनकी उम्र 61 साल है। उन्होंने 1988 में कम बजट की फिल्म ‘कब्रिस्तान’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद, 37 सालों में उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है। उन्हें ज्यादातर नेगेटिव किरदारों के रोल मिले, जिन्हें दर्शकों ने पसंद किया। उन्होंने दो शादियां कीं। एक समय में, उनकी सिंगर कुमार सानू के साथ रोमांस की भी चर्चा थी।
उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘मुजरिम’, ‘जैसी करनी वैसी भरनी’, ‘सच्चाई की ताकत’, ‘अमावस की रात’, ‘मजबूर’, ‘पराक्रमी’, ‘खिलाड़ी’, ‘हीर रांझा’, ‘किंग अंकल’, ‘अंदाज’, ‘आ गले लग जा’, ‘कोयला’, ‘किला’, ‘वजूद’ और ‘मोहरा’ शामिल हैं। हाल के वर्षों में, वह अधिक फिल्मों में दिखाई नहीं दी हैं। 2018 के बाद से उन्होंने कोई फिल्म नहीं की है। हाल ही में, वह ‘मोनिका’, ‘ये दूरियां’, ‘फगली’, ‘भंवरी’ और ‘जवानी फिर नहीं आनी 2’ में नजर आई हैं।
खास बात यह है कि कुनिका को फिल्मों में जितना काम मिला, उतना ही उन्हें टीवी सीरियल्स में भी पसंद किया गया। उन्होंने ‘द सॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान’ से अपने टीवी करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘स्वाभिमान’, ‘किटी पार्टी’, ‘डॉलर बहू’, ‘संयोग से बनी संगिनी’, ‘ससुराल सिमर का’ और ‘अकबर बीरबल’ जैसे सीरियलों में काम किया। वह 2001 में CID में भी दिखाई दी थीं।
2016 के बाद से, वह किसी भी सीरियल में नजर नहीं आई हैं। हालांकि, उन्होंने अपना ओटीटी डेब्यू कर लिया है। वह ZEE5 की सीरीज ‘तैश्’ में नजर आई थीं, जो 2020 में आई थी। इसके बाद, वह किसी भी प्रोजेक्ट से नहीं जुड़ी हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं। उनके कई पॉडकास्ट भी काफी लोकप्रिय रहे हैं।
बिग बॉस 19 की बात करें तो इसका प्रीमियर रविवार को कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे देखा जा सकता है और जियो हॉटस्टार पर आप रात 9 बजे ही ग्रैंड प्रीमियर का आनंद ले सकते हैं। शो में आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, गौरव खन्ना, अमाल मलिक सहित कई कलाकार एंट्री कर रहे हैं।