महिमा चौधरी बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने फिल्म ‘परदेस’ से लोकप्रियता हासिल की। फिल्मों में सफलता के बावजूद, उन्होंने निजी जीवन में कई चुनौतियों का सामना किया। उनकी लव लाइफ भी चर्चा में रही। साल 2000 में टेनिस स्टार लिएंडर पेस के साथ उनका रिश्ता काफी प्रसिद्ध हुआ। दोनों अक्सर साथ दिखाई देते थे।
लेकिन, 2003 में खबर आई कि लिएंडर ने महीमा को धोखा दिया, क्योंकि उनका मॉडल रिया पिल्लई के साथ भी संबंध था। महीमा ने लिएंडर को रिया के साथ बातें करते हुए पकड़ा और रिश्ता खत्म कर दिया। लिएंडर ने रिया के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया, जिससे बाद में एक बेटी हुई, लेकिन यह रिश्ता भी टूट गया।
2006 में, महीमा को बॉबी मुखर्जी के रूप में दोबारा प्यार मिला और उन्होंने शादी कर ली। बॉबी कोलकाता के एक आर्किटेक्ट थे। शादी के समय यह भी चर्चा थी कि महीमा शादी से पहले ही गर्भवती थीं। 2007 में उनकी एक बेटी हुई, लेकिन उनकी शादी में मुश्किलें आने लगीं। 2013 में, उन्होंने बॉबी से अलग होने का फैसला किया, हालांकि अभी तक तलाक नहीं हुआ है। वर्तमान में, महीमा एक सिंगल मदर के रूप में जीवन जी रही हैं और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली है।